लाइव न्यूज़ :

नये ट्रेक्टर की खरीद पर ग्राहकों को स्वास्थ्य बीमा देगी महिंद्रा

By भाषा | Updated: May 16, 2021 17:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली 16 मई महिंद्रा एंड महिंद्रा लि. कोरोना महामारी के बीच किसानों का समर्थन करने के लिए नए ट्रेक्टर की खरीद पर एक लाख के स्वास्थ्य बीमा के साथ पूर्व-अनुमोदित आपातकालीन वित्तीय सहायता देगी।

कंपनी ने रविवार को एक बयान में कहा कि ‘एम प्रोटेक्ट कोविड’ योजना के तहत नए महिंद्रा ट्रैक्टर ग्राहकों और उनके परिवारों को कोविड19 की स्थिति में बचानव के लक्ष्य के रूप में यह सुविधा दी जायेगी।

कंपनी ने कहा कि इस योजना में एक लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा है, जो घर पर क्वारंटाइन कोरोना संक्रमित ग्राहकों की सहायता करेगा। साथ ही उपचार के दौरान होने वाले चिकित्सा खर्चों का समर्थन करने के लिए ग्राहकों को पूर्व-अनुमोदित ऋण भी प्रदान किया जाएगा।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा, ‘‘किसी ग्राहक की मौत के मामले में ‘महिंद्रा ऋण सुरक्षा’ के तहत ग्राहक के ऋण को सुनिश्चित की जायेगी। एम प्रोटेक्ट कोविड योजना मई 2021 में खरीदे गए ट्रैक्टरों की पूरी रेंज पर उपलब्ध होगी।’’

कंपनी के कृषि उपकरण क्षेत्र प्रमुख हेमंत सिक्का ने कहा, ‘‘एम प्रोटेक्ट कोविड योजना किसानों को लक्षित एक नयी पहल है। यह दर्शाता है कि इस मुश्किल समय में उनके साथ सकरात्मक बदलाव के लिए खड़े हैं। इस योजना के साथ हम हमेशा हमारे किसानों के स्वस्थ जीवन की आशा करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?