लाइव न्यूज़ :

महिंद्रा ने डीजल इंजन से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिये करीब 600 वाहनों को वापस मंगाया

By भाषा | Updated: July 19, 2021 16:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जुलाई महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सोमवार को कहा कि वह महाराष्ट्र के नासिक संयंत्र में विनिर्मित करीब 600 वाहनों को वापस मंगा रही है। वाहनों के डीजल इंजन को जांचने और खराब इंजन को बदलने के लिये यह कदम उठाया गया है।

मुंबई की प्रमुख वाहन कंपनी ने कहा कि उसने नासिक कारखाने में विनिर्मित अपने कुछ वाहनों में डीजल इंजनों की जांच और उसे बदलने के लिये वाहनों को वापस मंगाया है। उसे शक है कि एक खास तारीख को कारखाने में खराब ईंधन प्राप्त हुआ था, जिसे कुछ वाहनों में डाला गया था। इससे इंजन के कुछ कल-पुर्जों में खराबी आने का अंदेशा है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि यह पहल 600 से कम वाहनों के लिये है जिसे 21 जून से दो जुलाई, 2021 के बीच विनिर्मित किया गया था। बयान के अनुसार इसके तहत इंजन की जांच और जरूरी सुधार किये जाएंगे। इसके लिये ग्राहकों से पैसा नहीं लिया जाएगा। ग्राहकों से कंपनी व्यक्तिगत तौर पर संपर्क कर रही है।

कंपनी कई लोकप्रिय मॉडल बेचती है, जिसमें स्कोर्पियो, थार, एक्सयूवी 300, एक्सयूवी 500 आदि शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल