लाइव न्यूज़ :

नवंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल वाहन बिक्री छह प्रतिशत घटी

By भाषा | Updated: December 1, 2021 17:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) की नवंबर में कुल वाहन बिक्री छह प्रतिशत घटकर 40,102 इकाई रह गयी। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि नवंबर, 2020 में उसने 42,731 इकाइयां बेची थीं।

घरेलू बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा के यात्री वाहनों की बिक्री नवंबर, 2020 की 18,212 इकाइयों की तुलना में पिछले महीने सात प्रतिशत बढ़कर 19,458 इकाई हो गयी।

वाणिज्यिक वाहन वर्ग में, कंपनी ने पिछले महीने घरेलू बाजार में 17,543 वाहन बेचे, जो नवंबर, 2020 के 22,883 इकाइयों की तुलना में 23 प्रतिशत कम है।

पिछले महीने कंपनी का निर्यात 90 प्रतिशत बढ़कर 3,101 इकाई हो गया जो एक साल पहले इसी महीने में 1,636 इकाई था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?