लाइव न्यूज़ :

महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने संयंत्र का वार्षिक रखरखाव जून के बजाय मई में करने की घोषणा की

By भाषा | Updated: May 3, 2021 23:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई प्रमुख उपयोगिता वाहन कंपनी, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सोमवार को कहा कि उसने अपने ऑटोमोटिव डिवीजन के वार्षिक रखरखाव के लिये संयंत्र को मई में ही बंद करने का फैसला किया है। उसने कहा कि यह कदम उसने कोरोनोवायरस महामारी के दूसरी लहर के मद्देनजर उठाया है।

एम एंड एम ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि चार कार्य दिवसों तक चलने वाला रखरखाव का यह कार्य, मूल रूप से जून 2021 के लिए निर्धारित किया गया था।

सूचना में कहा गया है, ‘‘देश में विकसित हो रही कोविड की स्थिति के कारण, कंपनी ने अपने कर्मचारियों, सहयोगियों और सहायक पारिस्थितिकी तंत्र की स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करने के अपने प्रयासों को बढ़ाया है।’’

कंपनी ने कहा कि इसी कारण से उसने ‘‘मोटर वाहन डिवीजन विनिर्माण संयंत्रों में से प्रत्येक में चार कार्य दिवसों के निर्धारित रखरखाव को पहले खिसकाकर मई 2021 में करने का फैसला किया है।’’

एमएंडएम के ऑटोमोटिव डिवीजन की चाकन, नासिक, कांदिवली, जहीराबाद और हरिद्वार में विनिर्माण इकाइयाँ हैं।

कंपनी ने कहा, ‘‘कंपनी अपने डीलरों और आपूर्तिकर्ताओं के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगी ताकि देश के विभिन्न हिस्सों में स्थानीय लॉकडाऊन प्रतिबंधों के कारण परिचालन में व्यवधान के प्रभाव को कम किया जा सके।’’

मारुति सुजुकी, हीरो मोटोकॉर्प, एमजी मोटर इंडिया, होंडा मोटरसाइकि एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) और सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया सहित अन्य कंपनियों ने पहले ही देश भर में कोविड ​​-19 की विनाशकारी दूसरी लहर के मद्देनजर विनिर्माण कार्यों के अस्थायी निलंबन की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत