लाइव न्यूज़ :

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स ने ‘ऑक्सीजन ऑन व्हील्स’ की पेशकश की, उत्पादकों को अस्पतालों से जोड़ा

By भाषा | Updated: May 4, 2021 13:36 IST

Open in App

मुंबई, चार मई महिंद्रा लॉजिस्टिक्स ने मंगलवार ‘ऑक्सीजन ऑन व्हील्स’ (ओ2डब्ल्यू) की पेशकश की, जो उत्पादकों को अस्पतालों तथा चिकित्सा केंद्रों के साथ जोड़कर ऑक्सीजन की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए शुरू की गई एक मुफ्त सेवा है।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि इस सेवा की शुरुआत महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पुणे, पिंपरी-चिंचवाड़, चाकन, नासिक और नागपुर जैसे शहरों में की गई है। इसके तहत लगभग 100 वाहनों की तैनाती की जा रही है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि यह सेवा महिंद्रा लॉजिस्टिक्स द्वारा प्रशासन और स्थानीय निकायों के साथ मिलकर संचालित की जाएगी।

कंपनी ने यह भी कहा कि वह सिविल सोसाइटी और सरकारी विभागों के साथ दिल्ली सहित अन्य शहरों में भी इस सेवा का विस्तार करने के लिए बातचीत कर रही है।

इसके अलावा मरीजों के घरों में सीधे ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने की पहल के विस्तार पर भी विचार किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित