लाइव न्यूज़ :

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स को दूसरी छमाही से कारोबार में अच्छे सुधार की उम्मीद

By भाषा | Updated: June 20, 2021 13:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जून विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन की वजह से पिछले दो माह के दौरान महिंद्रा लॉजिस्टिक्स के कारोबार पर उल्लेखनीय प्रभाव पड़ा है, लेकिन अब कंपनी सुधार की राह पर है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि अब हम मजबूत वृद्धि की राह पर हैं और चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में इसमें और सुधार की उम्मीद है।

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रामपरवीण स्वामीनाथन ने पीटीआई-भाषा से साक्षात्कार में कहा, ‘‘विभिन्न राज्यों में कोविड-19 से संबंधित अंकुशों में ढील दी गई है। ऐसे में कंपनी को उम्मीद है कि जून में कारोबारी परिदृश्य में जो सुधार आया है, वह चालू वित्त वर्ष की तीसरी और चौथी तिमाही में भी जारी रहेगा।’’

जहां तक महामारी की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों का सवाल है, स्वामीनाथन ने कहा कि कंपनी ने आंतरिक रूप से कई कार्यक्रम शुरू किए हैं जिनके जरिये वह नयी लहर के प्रभाव से निपट सकेगी।

स्वामीनाथन ने कहा, ‘‘लॉकडाउन में ढील के बाद हाजिर वितरण नेटवर्क के साथ ऑनलाइन मार्केट प्लेस पर मांग में सुधार हुआ है। ऐसे में हम उम्मीद कर रहे हैं कि दूसरी तिमाही में हम वृद्धि की राह पर लौटेंगे और दूसरी से चौथी तिमाही के दौरान हम सुधार दर्ज करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?