लाइव न्यूज़ :

महिंद्रा समूह ने तेलंगाना को तीन ऑक्सीजन संयंत्र, 12 एम्बुलेंस उपलब्ध कराई

By भाषा | Updated: September 6, 2021 17:04 IST

Open in App

हैदराबाद, छह सितंबर कोविड-19 संकट से निपटने के प्रयासों में मदद के तहत महिंद्रा समूह तेलंगाना के विभिन्न सरकारी और सार्वजनिक धर्मार्थ सेवा अस्पतालों को तीन ऑक्सीजन संयंत्र और 12 एम्बुलेंस दान में दे रहा है। समूह ने सोमवार को यह जानकारी दी।

महिंद्रा ग्रुप ने कोविड-19 संकट के दौरान बुजुर्गों के टीकाकरण के लिए आपात टैक्सी सेवाएं, और अपनी 'ऑक्सीजन ऑन व्हील्स' पहल के तहत ऑक्सीजन सिलेंडर के परिवहन की सुविधा के साथ तेलंगाना की मदद की है। महिन्द्रा समूह ने अस्पतालों के लिए फेस शील्ड, राशन किट, पका हुआ भोजन, फेस मास्क, पीपीई किट, एरोसोल बॉक्स और चिकित्सा उपकरण भी उपलब्ध कराए हैं।

समूह की परोपकार सेवा इकाई टेक महिंद्रा फाउंडेशन ने कई अस्पतालों में ऑक्सीजन संयंत्रों की भी स्थापना की है।

तेलंगाना के सूचना-प्रौद्योगिकी और उद्योग मंत्री के टी रामा राव ने कहा, "महिंद्रा ग्रुप कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में मदद करने के लिए तेलंगाना सरकार के साथ सक्रियता और कुशलता से काम कर रहा है। ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थापना और एम्बुलेंस से धर्मार्थ सेवा अस्पतालों को गरीबों एवं वंचित समुदायों को आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?