लाइव न्यूज़ :

महिंद्रा समूह की पांच साल में पांच लाख और युवाओं को प्रशिक्षण देने की योजना

By भाषा | Updated: December 17, 2020 18:15 IST

Open in App

मुंबई, 17 दिसंबर महिंद्रा समूह ने अपने विभिन्न कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों के तहत अगले पांच साल में पांच लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने की योजना बनाई है।

एक बयान के अनुसार समूह पिछले 15 साल में महिंद्रा प्राइड स्कूल्स एंड क्लासरूम्स जैसी पहलों के जरिये पांच लाख युवाओं को कुशल बना चुका है। साथ ही उसने एक लाख रोजगार के अवसरों का सृजन किया है।

महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने बयान में कहा कि महिंद्रा प्राइड स्कूल की स्थापना समाज के कमजोर वर्ग के युवाओं की प्रतिभा को सामने लाने के लिए की गई है।

महिंद्रा ने कहा, ‘‘इस स्कूल के प्रभाव की वजह से ही आज हम इन युवाओं को आगे ला पाए हैं और हमने बरसों पहले जो वायदा किया था उसे पूरा किया है।’’

महिंद्रा प्राइड स्कूल महिंद्रा समूह की कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल है। इसकी स्थापना 2005 में हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल