महिंद्रा फाइनेंस ने शहरी केंद्रों के लिए पट्टे पर वाहन देने की सुविधा शुरू की

By भाषा | Updated: November 17, 2021 17:52 IST2021-11-17T17:52:54+5:302021-11-17T17:52:54+5:30

Mahindra Finance launches vehicle leasing facility for urban centers | महिंद्रा फाइनेंस ने शहरी केंद्रों के लिए पट्टे पर वाहन देने की सुविधा शुरू की

महिंद्रा फाइनेंस ने शहरी केंद्रों के लिए पट्टे पर वाहन देने की सुविधा शुरू की

नयी दिल्ली, 17 नवंबर महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशल सर्विसेज (महिंद्रा फाइनेंस) ने शहरी केंद्रों के लिए वाहनों को पट्टे (लीज) पर देने की सुविधा शुरू की है। यह सुविधा शुरू करने के साथ कंपनी की नजर अगले तीन से पांच वर्षों में दस हजार करोड़ रुपये के कारोबार पर है।

गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी ने बुधवार को यह घोषणा करते हुए बताया कि वह 'क्विकलीज' ब्रांड के तहत इस कारोबार का संचालन करेगी। यह सुविधा खुदरा ग्राहकों और कारपोरेट कंपनियों, दोनों की जरूरतों को पूरा करेगी।

महिंद्रा फाइनेंस ने वर्चुअल माध्यम से क्विकलीज की घोषणा करते हुए कहा कि अपने नए कारोबार के तहत कंपनी कई कंपनियों की गाड़ियों को किराये पर देगी और उसका लक्ष्य अगले एक साल में इस सुविधा को 30 शहरों में उपलब्ध कराना है।

कंपनी ने कहा कि क्विजलीज इस तरह पहला डिजिटल कारोबार है, जिसमे ग्राहक बिना वाहन ख़रीदे किसी भी नयी गाड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्विकलीज शुरुआत में बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, गुरुग्राम, हैदराबाद, मुंबई, नोएडा और पुणे जैसे प्रमुख शहरों में इस सुविधा की शुरुआत करेगी और बाद में इसे अन्य शहरों तक पहुंचाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mahindra Finance launches vehicle leasing facility for urban centers

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे