लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र राजस्व विभागः 'फेस ऐप' नहीं तो अगस्त में सैलरी नहीं?, मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले-कार्यालय परिसर से ही ऐप पर ही लगाएं हाजिरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 24, 2025 11:40 IST

Maharashtra Revenue Department: केंद्र सरकार ने राजस्व विभाग के सभी कर्मचारियों के लिए 'फेस ऐप' और भू-सीमांकन (जियो-फेंसिंग) का उपयोग अनिवार्य कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअब से उपस्थिति केवल कार्यालय परिसर से ही ऐप के माध्यम से दर्ज की जाएगी। कर्मचारी इसका पालन नहीं करेंगे, उनके वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा।एक औपचारिक सरकारी संकल्प (जीआर) जारी किया जाएगा।

मुंबईः महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का कहना है कि राजस्व विभाग के केवल वही कर्मचारी अगस्त माह का वेतन प्राप्त करेंगे जिन्होंने सरकार के ‘फेस’ ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की है। मंत्री ने बुधवार को कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों की जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है। अगस्त महीने का वेतन सितंबर में वितरित किया जाएगा। बावनकुले ने बताया कि केंद्र सरकार ने राजस्व विभाग के सभी कर्मचारियों के लिए 'फेस ऐप' और भू-सीमांकन (जियो-फेंसिंग) का उपयोग अनिवार्य कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘अब से उपस्थिति केवल कार्यालय परिसर से ही ऐप के माध्यम से दर्ज की जाएगी। जो कर्मचारी इसका पालन नहीं करेंगे, उनके वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा।’’ उन्होंने बताया कि इस संबंध में शीघ्र ही एक औपचारिक सरकारी संकल्प (जीआर) जारी किया जाएगा।

बावनकुले रायगड़ जिले में विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘हमने विभिन्न विभागों की समीक्षा शुरू की है ताकि दक्षता, पारदर्शिता और नागरिक केंद्रित प्रशासन सुनिश्चित किया जा सके। इस प्रक्रिया में कई महत्वपूर्ण मुद्दे सामने आए हैं।

जिन्हें सुलझाने के लिए 150 दिवसीय कार्य योजना लागू की जा रही है।’’ राजस्व अधिकारियों के पास लंबित अर्ध-न्यायिक मामलों को लेकर चिंता जताते हुए बावनकुले ने बताया कि उन्होंने स्वयं पिछले चार महीनों में 800 से अधिक मामलों का निपटारा किया है।

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित