लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने राख से जुड़ी समस्या के लिये परली तापीय बिजलीघर को नोटिस दिया

By भाषा | Updated: January 12, 2021 16:40 IST

Open in App

औरंगाबाद, 12 जनवरी महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीसीबी) ने बीड जिले में परली तापीय बिजलीघर को संयंत्र से निकलने वाली राख का प्रबंधन कथित रूप से सही तरीके से नहीं करने को लेकर नोटिस दिया है।

एमपीसीबी के एक अधिकारी ने मंगलवार को नोटिस की जानकारी देते हुए कहा कि परली में राख के रखाव को लेकर कोई विशेष सुविधा तैयार नहीं की गयी है और ट्रकों के जरिये ढुलाई से सड़कों और आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण प्रदूषण की समस्या होती है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इस मसले के समाधन के लिये, हमने बिजलीघर को नोटिस दिया है और उसके अधिकारियों से उसके अनुसार कदम उठाने को कहा है। हमने अपने अधिकारियों से परली में बिजली संयंत्र के आसपास हवा की गुणवत्ता जांचने को कहा है। रिपोर्ट आने के बाद हम आगे की कार्रवाई करेंगे।’’

परली बिजलीघर महाराष्ट्र राज्य बिजली उत्पादन कंपनी का संयंत्र है।

बिजली संयंत्र के मुख्य इंजीनियर मोहन अवहद ने पीटीआई-भाषा से कहा कि राख रखने के लिये परली में बड़ा तालाब बनाया गया है। सरकार की नीति के अनुसार इसे मुफ्त में ईंट बनाने वाली इकाइयों को दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि ट्रकों के जरिये राख की ढुलाई के दौरान, कुछ सड़कों पर गिरता है और जब दूसरे वाहन गुजरते हैं, राख से वायु प्रदूषण फैलता है और समस्या पैदा होती है।’’

मुख्य इंजीनियर ने कहा, ‘‘हमें आठ जनवरी की तारीख का एमपीसीबी का नोटिस सोमवार को मिला है। नोटिस में राख के कारण उत्पन्न पर्यावरण समस्या को रोकने के लिये उठाये जा रहे सुधारात्मक कदमों के बारे में पूछा गया है।’’

उन्होंने कहा कि हमने सड़क किनारे और अन्य जगहों पर गिरे सभी राख को हटाने का निर्णय किया है।

मोहन ने कहा कि वे राख की ढुलाई करने वालों से भी बात कर रहे हैं और उन्हें निर्धारित स्तर तक ही राख ले जाने को कह रहे हैं। ‘‘हम उनसे राख की ढुलाई बंद वाहनों में करने के लिये कहेंगे। एक महीने में ये कदम उठाए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?