लाइव न्यूज़ :

केंद्र पर महाराष्ट्र का 30,352 करोड़ रुपए का जीएसटी बकाया: अजित पवार

By भाषा | Updated: July 5, 2021 22:57 IST

Open in App

मुंबई, पांच जुलाई महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजित पवार ने सोमवार को राज्य विधान परिषद में कहा कि केंद्र सरकार पर महाराष्ट्र का 30,352 करोड़ रुपए का जीएसटी मुआवजा बकाया है।

उन्होंने सदन में महाराष्ट्र वस्तु एवं सेवा कर विधेयक (संशोधन) 2021 पेश करने के बाद यह कहा। यह विधेयक ध्वनि मत से पारित हो गया।

पवार ने विधेयक को लेकर कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी

(वस्तु एवं सेवा कर) परिषद की नियमित तौर पर बैठक होती है और कुछ फैसले लिए जाते हैं। परिषदों के सदस्यों में राज्यों के वित्त मंत्री शामिल हैं।

उन्होंने कहा, "फैसले लेने के बाद पहले केंद्र उनका कार्यान्वयन करता है और बाद में राज्यों को अपनी विधायिकाओं में उन फैसलों को पारित करने की जरूरत होती है। इसलिए यह विधेयक विधान परिषद में पेश किया गया और सबने उसे पारित किया।"

पवार ने कहा कि 2019-20 में महाराष्ट्र का कुल जीएसटी मुआवजा 1,029 करोड़ रुपए था।

उन्होंने कहा, "2020-21 में बकाया राशि बढ़कर 20,193 करोड़ रुपए हो गयी। 2021-22 (अप्रैल से मई) में यह 9,130 करोड़ रुपए थी। इस तरह से इस समय केंद्र पर कुल बकाया जीएसटी मुआवजा 30,352 करोड़ रुपए का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस