लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार ने नांदेड़ में पचास फोर्स ट्रैक्स एम्बुलेंस तैनात की

By भाषा | Updated: May 4, 2021 15:33 IST

Open in App

मुंबई, चार मई महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए नांदेड़ जिले में ऑटो निर्माता कंपनी फोर्स मोटर्स द्वारा निर्मित 50 एम्बुलेंस की तैनाती की है।

राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि इन एम्बुलेंस को एक मई को सेवाओं में लगाया था और इनका उपयोग राज्य के नांदेड़ जिले के सभी हिस्सों में संक्रमितों को लाने और ले जाने में किया जाएगा। ये एम्बुलेंस सभी नवीनतम नियमों के अनुरूप है और स्वास्थ्य विभाग, सरकारी अस्पतालों समेत आपातकालीन सेवाओं के लिए उचित है।

फोर्स मोटर के बिक्री और विपणन अध्यक्ष आशुतोष खोसला ने कहा, ‘‘हमें गर्व है कि नांदेड़ प्रशासन ने जिले के सभी हिस्सों से मरीजों की सहायता के लिए फ़ोर्स प्लेटफॉर्म पर अपना भरोसा जारी रखा हैं। हम स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली को मजबूत करने और कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए इस नेक पहल का हिस्सा बनने पर बेहद खुश हैं।’’

फोर्स मोटर ने कहा कि ट्रैक्स एम्बुलेंस एक मजबूत और विश्वसनीय एम्बुलेंस है, जो सभी इलाकों में कारगर है। इन एम्बुलेंस को अगली पीढ़ी की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें