महाराष्ट्र कांग्रेस ने एएएचएल मुख्यालय को अहमदाबाद ने जाने के फैसले की आलोचना की

By भाषा | Updated: July 20, 2021 22:03 IST2021-07-20T22:03:25+5:302021-07-20T22:03:25+5:30

Maharashtra Congress criticizes Ahmedabad's decision to move AAHL headquarters | महाराष्ट्र कांग्रेस ने एएएचएल मुख्यालय को अहमदाबाद ने जाने के फैसले की आलोचना की

महाराष्ट्र कांग्रेस ने एएएचएल मुख्यालय को अहमदाबाद ने जाने के फैसले की आलोचना की

मुंबई, 20 जुलाई अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लि. (एएएचएल) द्वारा मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का प्रबंधन अपने हाथ में लेने के कुछ दिन बाद महाराष्ट्र कांग्रेस ने कंपनी द्वारा एएएचएल के मुख्यालय को यहां से अहमदाबाद स्थानांतरित करने के फैसले की आलोचना की है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यह मुंबई के महत्व को जानबूझकर कम करने का प्रयास है।

हालांकि, बाद में दिन में अडाणी समूह ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे तथा निर्माणाधीन नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का मुख्यालय मुंबई में ही रहेगा।

समूह की हवाईअड्डा कारोबार की प्रमुख कंपनी तथा अडाणी एंटरप्राइजेज की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी एएएचएल ने पिछले सप्ताह जीवीके समूह से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (मायल) का प्रबंधन संभाला था।

इसके अलावा समूह ने एएएचएल के मुख्यालय को मुंबई से अहमदाबाद स्थानांतरित करने का भी फैसला किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra Congress criticizes Ahmedabad's decision to move AAHL headquarters

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे