लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र बजट : मुंबई के आसपास जलमार्गों का विकास करेगी सरकार

By भाषा | Updated: March 8, 2021 19:56 IST

Open in App

मुंबई, आठ मार्च महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजित पवार ने कहा है कि मुंबई, ठाणे तथा नवी मुंबई के आसपास परिवहन के लिए जलमार्ग का विकास किया जाएगा। परियोजना के पहले चरण के तहत वसई और कल्याण को जोड़ा जाएगा।

पवार ने सोमवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश करते हुए यह जानकारी दी।

पवार ने कहा कि कोलशेत, काल्हेर, डोंबिवली और मीरा-भायंदर में घाट का निर्माण किया जाएगा।

पवार ने कहा, ‘‘सरकार ने मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के आसपास जलमार्गों का इस्तेमाल जल परिवहन के लिए करने का फैसला किया है। पहले चरण के तहत वसई से कल्याण जल परिवहन सेवा शुरू होगी।’’

मुंबई के आसपास की बड़ी परियोजनाओं जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक का काम पहले ही शुरू हो गया है। इस परियोजना की लंबाई 17 किलोमीटर है और इसकी अनुमानित लागत 11,333 करोड़ रुपये है।

उन्होंने बताया कि बांद्रा-वर्सोवा-विरार सी लिंक की अनुमानित लागत 42,000 करोड़ रुपये है। इसकी व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?