लाइव न्यूज़ :

महानगर गैस ने सीएनजी, पीएनजी के दाम दो-दो रुपये बढ़ाए

By भाषा | Updated: October 5, 2021 17:11 IST

Open in App

मुंबई, पांच अक्टूबर केंद्र ने पिछले सप्ताह घरेलू स्तर पर उत्पादित गैस की कीमतों में 62 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी की घोषणा की थी। उसके बाद महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने सीएनजी और पाइप वाली रसोई गैस (पीएनजी) की खुदरा कीमत में तत्काल प्रभाव से दो-दो रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की है।

एमजीएल ने एक बयान में कहा कि आपूर्ति पक्ष की लागत में भारी वृद्धि को देखते हुए कंपनी सीएनजी के आधार मूल्य में दो रुपये प्रति किलोग्राम और घरेलू पीएनजी में दो रुपये प्रति इकाई या एससीएम की वृद्धि करने को बाध्य है।

यह देखते हुए कि अब री-गैसीफाइड तरलीकृत प्राकृतिक गैस की कीमत भी ऐतिहासिक ऊंचाई पर है, एमजीएल ने कहा कि इन संयोजनों के परिणामस्वरूप गैस की खरीद की लागत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

इसने चलते कंपनी कीमत संशोधन का बोझ ग्राहकों पर डालने को बाध्य हुई है।

मुंबई में सभी करों सहित अब सीएनजी 54.57 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं पीएनजी का स्लैब एक के ग्राहकों के लिए 32.67 रुपये/एससीएम और स्लैब दो ग्राहकों के लिए 38.27 रुपये/एससीएम होगा।

इस मूल्य संशोधन के बाद भी सीएनजी, पेट्रोल के मुकाबले 65 प्रतिशत और डीजल की तुलना में 44 प्रतिशत सस्ती बैठेगी। घरेलू पीएनजी, एलपीजी के मुकाबले 34 प्रतिशत सस्ती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?