लाइव न्यूज़ :

Mahakumbh 2025: 15 से 18 फीट की ऊंचाई, 51 करोड़ लागत?, डोम सिटी में 176 कॉटेज, 44 डोम और हर दिन किराया 1.10 लाख!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2024 16:51 IST

Mahakumbh 2025: कॉटेज का किराया स्नान पर्व के दिन 81,000 रुपये प्रतिदिन और सामान्य दिनों में 41,000 रुपये प्रतिदिन होगा।

Open in App
ठळक मुद्देडोम का किराया स्नान पर्व के दिन 1.10 लाख रुपये प्रतिदिन है।सामान्य दिनों में 81,000 रुपये प्रतिदिन निर्धारित किया गया है।पूरी तरह बुलेट प्रूफ और फायर प्रूफ हैं।

महाकुम्भ नगरः आस्था के सबसे बड़े समागम महाकुम्भ में पहली बार आगंतुकों को डोम सिटी में रहने का आनंद मिलेगा। महाकुम्भ नगर के अरैल क्षेत्र में तैयार हो रही डोम सिटी में ठहर कर हिल स्टेशन की अनुभूति कर सकेंगे। यह डोम सिटी, पर्यटन विभाग के सहयोग से एक निजी कंपनी तैयार कर रही है। कंपनी के निदेशक अमित जौहरी का कहना है कि पर्यटन विभाग की तरफ से सवा तीन हेक्टेयर जमीन कंपनी को मिली है जिसमें 51 करोड़ रुपये की लागत से देश की पहली डोम सिटी तैयार की जा रही है। जौहरी के मुताबिक, 15 से 18 फीट की ऊंचाई पर स्थापित की जा रही इस डोम सिटी में 360 डिग्री पोली कार्बन शीट के कुल 44 डोम बनाए जा रहे हैं। ये पूरी तरह बुलेट प्रूफ और फायर प्रूफ हैं। पर्यटक इसमें अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ 24 घंटे रहकर कुम्भ का नजारा देख सकते हैं।

इसका अनुभव किसी हिल स्टेशन से महाकुम्भ का अवलोकन करने जैसा है। उन्होंने बताया कि इस पूरी डोम सिटी में 176 कॉटेज भी बनाए जा रहे हैं जहां ठहरने की सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी। हर एक कॉटेज में एसी, गीजर और सात्विक आहार की व्यवस्था होगी। कॉटेज का किराया स्नान पर्व के दिन 81,000 रुपये प्रतिदिन और सामान्य दिनों में 41,000 रुपये प्रतिदिन होगा।

इसी तरह डोम का किराया स्नान पर्व के दिन 1.10 लाख रुपये प्रतिदिन और सामान्य दिनों में 81,000 रुपये प्रतिदिन निर्धारित किया गया है। भाषा कंपनी के मुताबिक, डोम की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है। कॉटेज के वातावरण को आध्यात्मिक बनाने के लिए यहां धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन की भी व्यवस्था होगी। 

टॅग्स :महाकुंभ 2025प्रयागराजउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित