लाइव न्यूज़ :

भूमि रिकार्ड के डिजिटलीकरण के मामले में मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा शीर्ष पर: अध्ययन

By भाषा | Updated: March 4, 2021 22:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली,, चार मार्च जमीन का डिजिटलीकरण करने के मामले में मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है। एनसीएईआर के भूमि रिकार्ड और सेवाओं के सूचकांक 2020- 21 में यह परिणाम सामने आया है। इसे बृहस्पतिवार को जारी किया गया।

एनसीएईआर के इस सूचकांक में यह बात सामने आई है कि भूमि के रिकार्ड को डिजिटल करने के मामले में करीब करीब सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में प्रगति हुई है। एक साल पहले के मुकाबले सभी ने इस मामले में प्रगति की है।

इस मामले में मध्य प्रदेश लगातार दूसरे साल सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला रहा है। इसके बाद पश्चिम बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र और तमिल नाडु का स्थान रहा है। यह निष्कर्ष दो पहलुओं के आधार पर आया है। इसमें भूमि रिकार्ड के डिजिटलीकरण का रिकार्ड करना और इस रिकार्ड की गुणवत्ता पर गौर किया गया है। यह आकलन एनसीएईआर के भूमि रिकार्ड और सेवाओं के सूचकांक 2020-21 में किया गया।

इस सूचकांक में जहां मध्य प्रदेश और तमिल नाडु ने जहां अपनी स्थिति को बरकरार रखा है वहीं पश्चिम बंगाल ने इस मामले में चार पायदान की प्रगति की है। वह छठे स्थान से आगे बढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गया। वहीं ओडिशा और महाराष्ट्र अपने पिछले पायदान से एक- एक स्थान नीचे खिसककरण क्रमश तीसरे और चौथे स्थान पर आ गये।

यह इस सूचकांक का दूसरा संस्करण है। जिसे ओमिदयार नेटवर्क इंडिया ने समर्थन दिया है जिसने अपने प्रापर्टी राइट्स रिसर्च कंसोर्सियम की पहल के तहत यह काम किया है। यह कंपनी भारत में भूमि, आवास और संपत्ति के अधिकार के लिये सूबत आधारित निदान के लिये काम कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?