लाइव न्यूज़ :

मैक्रोटेक डेवलपर्स इस वित्त वर्ष में आवासीय इकाइयों में 2,800 करोड़ रुपये निवेश करेगी

By भाषा | Updated: May 16, 2021 23:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई रियल्टी क्षेत्र की कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स चालू वित्त वर्ष के दौरान निर्माण कार्यों में अपना निवेश बढ़ाकर दुगुना करेगी और पिछले साल राष्ट्रव्यापी लाकडाउन के कारण अटकी पड़ी परियोजना में काम तेज करते हुये 2,800 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

मुंबई स्थित मैक्रोटेक डेवलपर्स को पहले लोधा डेवलपर्स के नाम से जाना जाता था। कंपनी पिछले महीने ही शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई है। कंपनी 2,500 करोड़ रुपये का आईपीओ जारी करने के बाद शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अभिषेक लोढा ने पीटीआई- भाषा से कहा कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बावजूद रियल एस्टेट क्षेत्र को लेकर कंपनी काफी उत्साहित है, खासतौर से आवासी संपत्ति बाजार में उसका भरोसा है।

उन्होंने कहा कि अप्रैल- मई के दौरान आवास मांग कमजोर रही है लेकिन अगले महीने से यह गति पकड़ सकती है। उनहोंने कहा, ‘‘बिक्री कारोबार हो रहा है लेकिन संभावित खरीदार के आवाजाही पर प्रतिबंध के कारण उस स्थल पर नहीं जा पाने के कारण इस पर प्रभाव बना हुआ है।’’

लोढा ने कहा कि कंपनी अगले कुछ सालों के दौरान मुंबई महानगर क्षेत्र और पुणे में ही आवासीय और भंडारगृह संपत्तियों पर ध्यान केन्द्रित करेगी। उन्होंने कहा कि ई- वाणिज्य क्षेत्र की तरह ही इन दो श्रेणियों में महामारी के दौरान आकर्षण रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले साल कंपनी का निर्माण कार्य में 1,400 करोड़ रुपये के करीब खर्च हुआ है और चालू वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का 2,800 करोड़ रुपये के करीब खर्च करने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम