ल्यूपिन ऑस्ट्रेलिया स्थित सदर्न क्रॉस फार्मा का अधिग्रहण करेगी
By भाषा | Updated: July 30, 2021 12:23 IST2021-07-30T12:23:57+5:302021-07-30T12:23:57+5:30

ल्यूपिन ऑस्ट्रेलिया स्थित सदर्न क्रॉस फार्मा का अधिग्रहण करेगी
नयी दिल्ली, 30 जुलाई दवा कंपनी ल्यूपिन ने शुक्रवार को कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया स्थित सदर्न क्रॉस फार्मा (एससीपी) का अधिग्रहण करेगी।
मेलबर्न स्थित एससीपी जेनेरिक उत्पादों के विकास, पंजीकरण और वितरण के कारोबार में शामिल है।
ल्यूपिन ने शेयर बाजार को बताया कि ऑस्ट्रेलिया स्थित उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जेनेरिक हेल्थ ने एक बाध्यकारी समझौता किया है, जिसके तहत ल्यूपिन सदर्न क्रॉस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड (एससीपी) के 100 प्रतिशत शेयरों का अधिग्रहण करेगी।
कंपनी ने हालांकि इस लेनदेन के वित्तीय विवरण का खुलासा नहीं किया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।