लाइव न्यूज़ :

ल्यूपिन को दूसरी तिमाही में 2,098 करोड़ रु का एकीकृत शुद्ध घाटा

By भाषा | Updated: October 28, 2021 11:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर दवा निर्माता ल्यूपिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि 30 सितंबर को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसे 2,098 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ।

इसके उलट कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर अवधि में 211 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

ल्यूपिन ने एक बयान में कहा कि दूसरी तिमाही में परिचालन से कुल राजस्व 4,091.3 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले यह 3,835 करोड़ रुपये था।

तिमाही के दौरान, कंपनी ने दो वादी समूहों के साथ विवाद के निपटान के लिए मधुमेह की एक दवा के कारोबारी क्षतिपूर्ति व्यय की खातिर 1,879.6 करोड़ रुपये का प्रावधान किया और साथ ही साथ बैक्टीरियल योनिओसिस (बीवी) के उपचार के लिए कारगर समझी जाने वाली दवा सोलोसेक के लिए 707.7 करोड़ रुपये के हानि व्यय का प्रावधान किया।

ल्यूपिन के प्रबंध निदेशक नीलेश गुप्ता ने कहा, "विकास को गति देने के हमारे निरंतर प्रयासों ने हमारी इस तिमाही में 4,000 करोड़ रुपये की बिक्री को पार करने में मदद की है। हम भारत में अपनी मजबूत वृद्धि को जारी रखते हुए अमेरिका में अपने राजस्व को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?