लाइव न्यूज़ :

ल्यूपिन की अनुषंगी सोमरसेट को अमेरिकी दवा नियामक ने 13 बिंदुओं पर काम करने के लिए कहा

By भाषा | Updated: November 9, 2020 17:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर अमेरिकी खाद्य एवं दवा नियामक (यूएसएफडीए) ने ल्यूपिन की अनुषंगी सोमरसेट के न्यू जर्सी स्थित संयंत्र का निरीक्षण करने के बाद उसे 13 बिंदुओं पर सुधार करने के लिए कहा है।

शेयर बाजार को दी जानकारी में ल्यूपिन ने सोमवार को बताया कि यूएसएफडीए ने 10 सितंबर 2020 से पांच नवंबर 2020 तक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में इतना वक्त लगने की वजह कोविड-19 से जुड़ी देरी और चुनौतियां हैं।

इस निरीक्षण के बाद यूएसएफडीए ने 13 बिंदुओं पर काम करने के लिए कहा है।

कंपनी ने कहा, ‘‘ हम इन बिंदुओं पर काम करने को लेकर आश्वस्त हैं और नियामक के साथ मिलकर उनकी चिंताओं को दूर कर रहे हैं।’’

ल्यूपिन ने कहा कि इससे उसकी आपूर्ति या इस संयंत्र की परिचालन आय पर कोई प्रभाव पड़ने का अंदेशा नहीं है। यह संयंत्र उसके वैश्विक राजस्व में पांच प्रतिशत से भी कम योगदान देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?