एलएंडटी देश भर के अस्पतालों को 22 ऑक्सीजन जनरेटर देगा

By भाषा | Updated: May 5, 2021 11:50 IST2021-05-05T11:50:33+5:302021-05-05T11:50:33+5:30

L&T will deliver 22 oxygen generators to hospitals across the country | एलएंडटी देश भर के अस्पतालों को 22 ऑक्सीजन जनरेटर देगा

एलएंडटी देश भर के अस्पतालों को 22 ऑक्सीजन जनरेटर देगा

नयी दिल्ली, पांच मई अवसंरचना क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने बुधवार को कहा कि वह जल्द ही पूरे भारत में विभिन्न अस्पतालों को 22 ऑक्सीजन जनरेटर देगा, ताकि कोविड-19 महामारी के चलते पैदा हुई ऑक्सीजन की गंभीर कमी को दूर किया जा सके।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘एलएंडटी जल्द ही भारत के ऐसे अस्पतालों में 22 ऑक्सीजन जनरेटर पहुंचाना शुरू कर देगा, जहां इनकी सबसे अधिक जरूरत है। ये इकाइयां हवा से मेडिकल ग्रेड की ऑक्सीजन तैयार करेंगी।’’

एलएंडटी ने बताया कि इनमें से नौ उपकरणों की पहली खेप नौ मई तक भारत पहुंचेगी। कंपनी ने कहा कि इन्हें 15 मई से अस्पतालों को दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: L&T will deliver 22 oxygen generators to hospitals across the country

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे