लाइव न्यूज़ :

एल एंड टी ने मैसूर में आइसोलेशन केंद्र तैयार किया

By भाषा | Updated: May 16, 2021 19:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली 16 मई एल एंड टी प्रौद्योगिकी सेवाएं लि. ने कोविड-19 के लगातार बढ़ते हुए मामलों को ध्यान में रखते हुए मैसूर में कोविड आइसोलेशन केंद्र स्थापित किया है।

कंपनी ने कहा कि बेंगलुरु में भी एक छोटे स्तर पर एक केंद्र तैयार किया गया है।

कंपनी ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि मैसूर में कोविड केंद्र पूरी तरह से संचालन में आ गया हैं और कर्मचारियों तथा उनके परिवार की मदद के लिए तैयार है। यहां केवल कोविड संदिग्ध या हल्के लक्षण वाले मरीज ही भर्ती किये जाऐंगे।

उसने कहा कि केंद्र में बीस बेड और पांच डॉक्टरों समेत सहायक कर्मचारी भी होंगे जो अपनी ड्यूटी के अनुसार कार्यत रहेंगे। आईसोलेशन केंद्र आवश्यक देखभाल सुविधओं से लैस है और इसे भारत सरकार तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार किया गया है।

कंपनी ने इसके अलावा अलाइड कोर हेल्थकेयर सर्विस के साथ इस सुविधा केंद्र के लिए समझौता किया है।

एल एंड टी के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी एम लक्ष्मणन ने कहा, ‘‘कोरोना की दूसरी लहर में कर्मचारियों की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। चिकित्सीय सेवाओं की कमी के बीच हमने आइसोलेशन केंद्र स्थापित किया है जिसका उद्देश्य कर्मचारियों और उनके परिजनों को प्रारंभिक स्वास्थ सेवाएं प्रदान करना हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?