लाइव न्यूज़ :

एलएंडटी को घरेलू, विदेशी बाजार से मिले कई ऑर्डर

By भाषा | Updated: January 13, 2021 11:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी बुनियादी ढांचा क्षेत्र की कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) को विभिन्न कारोबारी खंडों में घरेलू और विदेशी बाजार से कई ऑर्डर मिले हैं। हालांकि, कंपनी ने इन अनुबंधों के मूल्य का खुलासा नहीं किया है।

कंपनी को मिले ऑर्डर ‘उल्लेखनीय’ श्रेणी है। अनुबंधों के वर्गीकरण के अनुसार इस तरह इन ऑर्डर का मूल्य करीब 1,000 करोड़ रुपये से 2,500 करोड़ रुपये है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उसकी निर्माण इकाई को विभिन्न कारोबारी खंडों में प्रतिष्ठित ग्राहकों से ‘उल्लेखनीय’ ऑर्डर मिले हैं।

कंपनी ने कहा कि उसके धातु शोधन और सामग्री रखरखाव (एमएमएच) कारोबार को घरेलू बाजार में धातु शोधन संयंत्र के निर्माण का ऑर्डर मिला है।

इसी तरह एलएंडटी के बिजली पारेषण एवं वितरण कारोबार में मलेशिया में 500 केवी की ट्रांसमिशन लाइन की इंजीनियरिंग, खरीद, निर्माण और उसे चालू करने का अनुबंध मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें