लाइव न्यूज़ :

एल एंड टी ने भारत में बनायी थ्री डी निर्माण प्रौद्योगिकी पर आधारित इमारत

By भाषा | Updated: December 25, 2020 00:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर लार्सन एंड टूब्रो कंस्ट्रक्शन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने थ्री डी निर्माण प्रौद्योगिकी का उपयोग कर इमारत का सफलता पूर्वक निर्माण किया है। कंपनी का दावा है कि भारत में इस प्रौद्योगिकी के जरिये बनायी गयी यह पहली इमारत है।

कंपनी ने तमिलनाडु स्थित अपने कांचीपुरम संयंत्र में थ्री डी निर्माण प्रौद्योगिकी का उपयोग कर 700 वर्ग फुट ‘बिल्ट अप एरिया’ में इमारत तैयार की है। इसे सामान्य रूप से उपलब्ध निर्माण सामग्री का उपयोग कर बनाये गये कंक्रीट से तैयार किया गया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘21 अरब डॉलर की प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और निर्माण समूह एल एंड टी की निर्माण इकाई एल एंड टी कंस्ट्रक्शन ने थ्री डी निर्माण प्रौद्योगिकी से इमारत (ग्राउंड प्लस वन) तैयार की है। यह पहली बार है जब भारत में इस तरीके से कोई इमारत बनायी गयी है।’’

बयान के अनुसार देश 2022 तक सभी के लिये आवास काय्रक्रम के तहत 6 करोड़ मकान बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है, ऐसे में इस उपलब्धि से मकान बनाने में तेजी आएगी।

एल एंड टी के पूर्णकालिक निदेशक और वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष (बिल्डिंग) एम वी सतीश ने कहा, ‘‘थ्री डी कंक्रीट प्रिंटिंग एक आधुनिक प्रौद्योगिकी है जो निर्माण की मौजूदा व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाएगी। इससे निर्माण के तौर-तरीकों में व्यापक बदलाव आने की उम्मीद है...।’’

उन्होंने कहा कि इससे न केवल निर्माण कार्यों में तेजी आएगी बल्कि निर्माण गुणवत्ता भी बेहतर होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?