लाइव न्यूज़ :

एलएंडटी ने बीते साल प्रशिक्षु स्तर पर 22 प्रतिशत महिलाओं की नियुक्ति की

By भाषा | Updated: March 14, 2021 18:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मार्च इंजीनियरिंग एवं निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने एक रणनीतिक फैसले के तहत अपने प्रमुख कारोबार क्षेत्रों में बीते साल प्रशिक्षु स्तर पर 22 प्रतिशत महिलाओं की नियुक्ति की है। यह आंकड़ा 2019 से आठ प्रतिशत अधिक है।

एलएंडटी द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार स्नातक इंजीनियर प्रशिक्षु (जीईटी) और स्नातकोत्तर इंजीनियर प्रशिक्षु (पीजीईटी) के स्तर पर महिलाओं की नियुक्ति बढ़ी है।

एलएंडटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तथा प्रबंध निदेशक एस एन सुब्रमण्यन ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘अब शॉप फ्लोर, परियोजना स्थल और कार्यालयों में अधिक महिलाएं कार्य कर रही हैं। एलएंडटी ऐसा अनुकूल माहौल उपलब्ध करा रही है जिसमें महिलाओं को नयी चीजें करने का अवसर मिलता है।’’ कंपनी के आंकड़ों से पता चलता है कि महिला प्रशिक्षुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी ने बताया कि 2018 में 12 प्रतिशत महिला प्रशिक्षुओं की नियुक्ति की गई थी। 2019 में यह आंकड़ा बढ़कर 14 प्रतिशत और 2020 में 22 प्रतिशत पर पहुंच गया।

एलएंडटी ने 2020 में अपने विभिन्न कारोबार क्षेत्रों में 1,100 स्नातक इंजीनियर प्रशिक्षु और स्नातकोत्तर इंजीनियर प्रशिक्षु नियुक्त किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम