लाइव न्यूज़ :

एलपीयू छात्र ने कपास चुनने के लिए नयी मशीन विकसित की

By भाषा | Updated: June 24, 2021 22:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जून पंजाब स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके स्कूल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों ने कपास की तुड़ाई के लिए एक नई मशीन विकसित की है, जो किसानों को कपास की हाथ से तुड़ाई से राहत देगी।

विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा कि यह मशीन, संयंत्र से कपास के गोले को स्वचालित रूप से उठाती है, इससे न केवल इस काम में खर्च होने वाला श्रम खत्म होता है बल्कि यह पूरी प्रक्रिया को भी तेज करती है।

बयान में कहा गया है कि इस नई मशीन को हाल ही में प्रतिष्ठित 'टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स इनोवेशन चैलेंज' (टीआई आईआईसीडीसी -19) में प्रदर्शित किया गया था, जहां संबंधित छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

एलपीयू ने कहा, ‘‘एलपीयू के छात्रों द्वारा विकसित रोवोट और निर्वात पंप वाली मशीन वस्तु संकेत प्रणाली का उपयोग करती है और यह हाथ से कपास चुनने की उपयुक्त विकल्प हो सकती है।’’

छात्र अब इस तकनीक को सब्जियों के साथ-साथ हाइड्रोपोनिक्स (जलीय) कृषि में भी लागू करने का प्रयास कर रहे हैं।

खोजकर्ता टीम का नेतृत्व डी दिलीप कुमार ने किया और प्रोफेसर अनिल रावत ने इसका मार्गदर्शन किया। टीम के अन्य सदस्यों में येनेथला श्यामलाराव, उप्पदा कोटेश्वर राव, कस्तूरी भानु प्रकाश, गंता थारुन रेड्डी और बोल्लमपल्ली साई किरण शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार