लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में आवश्यक वस्तुओं के लिए मूल्य सीमा खत्म होने के बाद रसोई गैस सिलेंडर के दाम में उछाल

By भाषा | Updated: October 11, 2021 17:20 IST

Open in App

कोलंबो, 11 अक्टूबर श्रीलंका में आवश्यक वस्तुओं के लिए मूल्य सीमा समाप्त करने की सरकार की हाल की घोषणा के बाद रसोई गैस की खुदरा कीमतों में सोमवार को करीब 90 प्रतिशत का उछाल आया।

मानक घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (12.5 किलोग्राम) की कीमत पिछले शुक्रवार को 1,400 रुपये थी। अब यह 1,257 रुपये बढ़कर 2,657 रुपये हो गयी है।

एक किलो दूध अब 250 रुपये महंगा होकर 1,195 रुपये हो गया है। इसी तरह, अन्य आवश्यक वस्तुओं जैसे गेहूं का आटा, चीनी और यहां तक ​​कि सीमेंट की कीमतों में काफी वृद्धि हुई है।

हालांकि, रसोई गैस की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि ने सबसे अधिक सार्वजनिक आक्रोश पैदा किया। कीमतों को वापस लेने की मांग के साथ सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है।

उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कैबिनेट ने दूध पाउडर, गेहूं का आटा, चीनी और तरलीकृत पेट्रोलियम गैस के लिए मूल्य नियंत्रण हटाने का फैसला किया। इसके पीछे यह यह उम्मीद थी कि इससे आपूर्ति बढ़ेगी। कीमतें 37 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं, लेकिन हमें उम्मीद है कि डीलर बेवजह मुनाफा नहीं कमाएंगे।’’

श्रीलंका सरकार ने बृहस्पतिवार रात राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद दूध पाउडर, गैस, गेहूं का आटा और सीमेंट की मूल्य सीमा को खत्म करने का फैसला किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?