लाइव न्यूज़ :

रसोई गैस सिलेंडर 25 रुपये और महंगा हुआ, इस महीने तीसरी बार बढ़े एलपीजी के दाम

By भाषा | Updated: February 25, 2021 16:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 फरवरी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में फरवरी में तीसरी बार वृद्धि की गई है। सभी श्रेणियों के एलपीजी के दाम बृहस्पतिवार को 25 रुपये प्रति सिलेंडर और बढ़ गए हैं। इसमें सब्सिडी वाला सिलेंडर, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों द्वारा इस्तेमाल में लाया जाने वाला सिलेंडर भी शामिल है।

कोरोना महामारी का कहर काबू में होने के बाद मांग में सुधार के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी के दाम बढ़े हैं। यही वजह है कि इस महीने रसोई गैस सिलेंडर के दाम तीसरी बार बढ़ाए गए हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र की ईंधन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर का दाम 794 रुपये हो गया है। अभी तक इसके दाम 769 रुपये थे।

खास बात यह है कि सब्सिडी और बिना-सब्सिडी वाले यानी दोनों सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए हैं। देशभर में एलपीजी का दाम एक ही होता है। सरकार कुछ चुनिंदा ग्राहकों को इसपर सब्सिडी प्रदान करती है।

हालांकि, पिछले कुछ साल के दौरान महानगरों और बड़े शहरों में कीमतों में लगातार वृद्धि के बाद सब्सिडी समाप्त हो गई है। दिल्ली में उपभोक्ताओं को एलपीजी पर कोई सब्सिडी नहीं मिलती। सभी उपभोक्ताओं के लिए अब रसोई गैस सिलेंडर का दाम 794 रुपये हो गया है।

पेट्रोलियम कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि दूरदराज के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर पर कुछ सब्सिडी दी जाती है। ढुलाई भाड़े की भरपाई करने के लिए यह सब्सिडी दी जाती है।

इससे पहले चार फरवरी को एलपीजी के दाम 25 रुपये प्रति सिलेंडर और 15 फरवरी को 50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे।

दिसंबर से रसोई गैस सिलेंडर लगातार महंगा हो रहा है। इस अवधि में इसकी कीमतों में 150 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

हालांकि, बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली में पेट्रोल 90.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.32 रुपये प्रति लीटर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल