लाइव न्यूज़ :

रसोई गैस सिलेंडर 25 रुपये और महंगा हुआ, विमान ईंधन के दाम 6.5 प्रतिशत बढ़े

By भाषा | Updated: March 1, 2021 19:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मार्च रसोई गैस यानी एलपीजी में सोमवार को प्रति सिलेंडर 25 रुपये की और वृद्धि हुई। यह वृद्धि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिए जाने वाले सब्सिडी वाले सिलेंडर सहित सभी श्रेणियों में हुई है। एक माह में रसोई गैस सिलेंडर के दाम चौथी बार बढ़े हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों के मूल्य आंकड़ों से पता चलता है कि फरवरी से अब तक 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर के दाम 125 रुपये बढ़ चुके हैं।

इसके साथ ही विमान ईंधन यानी एटीएफ की कीमतों में भी को 6.5 प्रतिशत की बड़ी वृद्धि हुई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में तेजी आ रही है, जिससे विमान ईंधन महंगा हुआ है।

दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर का दाम 794 रुपये से बढ़कर 819 रुपये हो गया है। यह वृद्धि सभी श्रेणियों...सब्सिडी वाले और बिना सब्सिडी वाले दोनों सिलेंडरों में की गई है।

देशभर में एलपीजी का दाम एक ही होता है। सरकार कुछ चुनिंदा ग्राहकों को इस पर सब्सिडी देती है। हालांकि, पिछले कुछ साल के दौरान महानगरों और बड़े शहरों में कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद सब्सिडी बंद हो गई है। दिल्ली में उपभोक्ताओं को एलपीजी पर कोई सब्सिडी नहीं मिलती। सभी उपभोक्ताओं के लिए अब रसोई गैस सिलेंडर का दाम 819 रुपये हो गया है।

पेट्रोलियम कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर पर कुछ सब्सिडी दी जाती है। ढुलाई भाड़े की भरपाई करने के लिए यह सब्सिडी दी जाती है।

इससे पहले चार फरवरी को एलपीजी के दाम 25 रुपये प्रति सिलेंडर और 15 फरवरी को 50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे। 25 फरवरी को एलपीजी के दाम 25 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे। दिसंबर से रसोई गैस सिलेंडर लगातार महंगा हो रहा है। इस दौरान रसोई गैस की कीमतों में 175 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

इसके साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र की ईंधन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार एटीएफ के दाम 3,663 रुपये प्रति किलोलीटर या 6.5 प्रतिशत बढ़ाए गए हैं। इससे राष्ट्रीय राजधानी में विमान ईधन का दाम 59,400.91 रुपये प्रति किलोलीटर की ऊंचाई पर पहुंच गया है।

फरवरी से विमान ईंधन कीमतों में यह तीसरी वृद्धि है। इससे पहले 16 फरवरी को विमान ईंधन के दाम 3.6 प्रतिशत बढ़े थे। एक फरवरी को विमान ईंधन के दाम 3,246.75 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़ाए गए थे।

विमान ईंधन के दाम बढ़ने से पहले ही कम क्षमता पर परिचालन कर रही एयरलाइंस की परेशानी और बढ़ेगी।

सोमवार को ब्रेंट कच्चा तेल बढ़त के साथ 65.49 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। यह एक साल में इसका सबसे ऊंचा स्तर है।

हालांकि, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन कोई वृद्धि नहीं की गई। दिल्ली में पेट्रोल 91.17 रुपये और मुंबई में 97.57 रुपये प्रति लीटर है। दिल्ली में डीजल 81.47 रुपये और मुंबई में 88.60 रुपये प्रति लीटर पर है। पिछले महीने राजस्थान और मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर पेट्रोल का दाम 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर गया था।

ये दोनों राज्य ईंधन पर सबसे अधिक मूल्य वर्धित कर (वैट) लेते हैं।

मुंबई में शनिवार को ब्रांडेड/प्रीमियम पेट्रोल 100 रुपये को पार कर गया। इस समय यह 100.35 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम