लाइव न्यूज़ :

अगले वित्त वर्ष के लिए निर्यातकों के पास काफी ऑर्डर : फियो

By भाषा | Updated: December 29, 2021 22:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर निर्यातकों के प्रमुख संगठन फियो ने बुधवार को कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में देश के निर्यात में अच्छी वृद्धि दर्ज होने की उम्मीद है और यह 530 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है, क्योंकि निर्यातकों के पास काफी ऑर्डर हैं।

फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) ने कहा कि अगले वित्त वर्ष में कुछ पीएलआई (उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन) क्षेत्रों से अतिरिक्त निर्यात आएगा।

फियो के अध्यक्ष ए शक्तिवेल ने एक बयान में कहा, ‘‘चूंकि भारत चालू वित्त वर्ष में 130 अरब डॉलर या उससे अधिक जोड़ेगा, ऐसे में हमें उसी पर बढ़ने का लक्ष्य रखना चाहिए और अधिक ऊंचा निर्यात हासिल करने का प्रयास करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि 2021-22 में हमारे 400 अरब डॉलर को पार करने की संभावना है, इसलिए हमें 2022-23 में 525-530 अरब डॉलर के निर्यात पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों के निर्यातकों को अगले वित्त वर्ष के लिए काफी ऑर्डर मिले हैं, जो 2022-23 में वृद्धि की संभावनाओं को आगे बढ़ाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख