लाइव न्यूज़ :

भारत को 2047 तक ऊर्जा के लिहाज से स्वतंत्र बनाने के लिए साथ काम करने को लेकर आशान्वित: एक्सॉनमोबिल

By भाषा | Updated: October 12, 2021 13:03 IST

Open in App

(योशिता सिंह)

बोस्टन, 12 अक्टूबर एक्सॉनमोबिल जैसी कंपनियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य के अनुरूप 2047 तक देश को ऊर्जा के लिहाज से स्वतंत्र बनाने के उद्देश्य को पूरा करने में मदद करने के लिए भारत के साथ काम करने को लेकर आशान्वित हैं। ये कंपनियां ऊर्जा के स्वच्छ स्रोत तलाशने में देश की मदद कर सकती हैं। एक्सॉनमोबिल के एक शीर्ष अधिकारी ने यह कहा।

अमेरिकी तेल एवं गैस कंपनी में इंटरनेशनल गवर्नमेंट रिलेशंस के एशिया-प्रशांत क्षेत्र के वरिष्ठ निदेशक पीटर लवॉय ने सोमवार को यहां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बैठक के बाद यह टिप्पणी की।

सीतारमण वाशिंगटन में विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की वार्षिक बैठकों के साथ-साथ जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नर (एफएमसीबीजी) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए इस समय एक हफ्ते की लंबी यात्रा पर अमेरिका में हैं। अमेरिका की आधिकारिक यात्रा के दौरान, सीतारमण के अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन से मिलने की भी उम्मीद है।

न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद, सीतारमण वहां से बोस्टन गयीं, जहां वह फिक्की और यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) द्वारा आयोजित एक गोलमेज बैठक में निवेशकों तथा वैश्विक कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मिलेंगी। वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में छात्रों को भी संबोधित करेंगी।

लवॉय ने कहा, "पूरी दुनिया अब ऊर्जा में बदलाव के दौर से गुजर रही है। जलवायु परिवर्तन की समस्याओं को कम करने के लिए इसे ऊर्जा के स्वच्छ स्रोत तलाशने होंगे।"

उन्होंने कहा कि भारत एक और ऊर्जा संक्रमणकाल (बदलाव) का अनुभव कर रहा है और उसे अब भी अपनी आबादी को सस्ती, सुलभ, सुरक्षित ऊर्जा उपलब्ध करानी है।

लवॉय ने कहा, "तो इसमें ऊर्जा संक्रमणकाल के साथ-साथ ऊर्जा के स्वच्छ स्रोत प्राप्त करने का ऊर्जा संक्रमणकाल भी है। मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री का, देश की आजादी की 100 वीं वर्षगांठ पर, 2047 तक भारत को ऊर्जा के लिहाज से स्वतंत्र बनाने के लिए स्वतंत्रता दिवस के भाषण में निर्धारित उनका लक्ष्य, ऊर्जा सुरक्षा के लिए बिल्कुल सही लक्ष्य है। और एक्सॉन मोबिल जैसी कंपनियां इस उद्देश्य को पूरा करने में मदद करने के लिए ऊर्जा के स्वच्छ स्रोत तलाशने की खातिर भारत के साथ काम करने को लेकर आशान्वित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें