लाइव न्यूज़ :

लॉजिस्टिक कंपनियों ने कहा, त्योहारी मांग की चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार

By भाषा | Updated: October 15, 2021 20:26 IST

Open in App

मुंबई, 15 अक्टूबर त्योहारों के बीच उपभोक्ता वस्तुओं की मांग बढ़ने के साथ, नयी पीढ़ी की लॉजिस्टिक कंपनियां माल में कई गुना वृद्धि की उम्मीद कर रही हैं और क्षमता विस्तार तथा अतिरिक्त कार्यबल की भर्ती जैसे उपायों के साथ चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उद्योग से जुड़े अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विनिर्माण से लेकर ग्राहकों तक सामान पहुंचाने के लिये ‘लॉजिस्टिक्स’ सेवा प्रदाता एक्सप्रेसबीज के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में त्योहारी सीजन के दौरान मांग में तेजी रही है। अब कोविड-19 की वजह से सभी क्षेत्रों में ई-कॉमर्स को अपनाने में तेजी आयी है, चाहे वह बिजनेस-टू-कंज्यूमर (बीटूसी), डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (डीटूसी) हो या बिजनेस-टू-बिजनेस (बीटूबी) हो।

एक्सप्रेसबीज के मुख्य कारोबार अधिकारी (बिजनेस-टू-कंज्यूमर) हर्ष भोई ने कहा कि त्योहारी सीजन में पूरे ई-कॉमर्स बाजार में कुल बिक्री दो-तीन गुना हो जाती है।

एक अन्य लॉजिस्टिक स्टार्ट-अप पिकर त्योहारी सीजन के दौरान कई क्षेत्रों में 200 कर्मचारियों को नियुक्त करने की योजना बना रही है। इनमें डाटा साइंस, संचालन और ग्राहक सेवा शामिल हैं। कंपनी को त्योहारी सीजन के दौरान मांग में तीन गुना वृद्धि की उम्मीद है।

पिकर के सह संस्थापक आर मजूमदार ने कहा, "महामारी का असर कम होने और त्योहर शुरू होने के साथ उपभोक्ताओं की मांग में वृद्धि की उम्मीद है। इसका मतलब है कि हमारे लिये आर्डर बढ़ेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?