लाइव न्यूज़ :

Lockdown Impact: रेडिको खेतान के पहली तिमाही का शुद्ध मुनाफा 19.52 प्रतिशत घटकर 44.07 करोड़ रुपये रहा

By भाषा | Updated: July 24, 2020 05:10 IST

पिछले साल की इसी तिमाही में प्रमुख लिकर कंपनी रेडिको खेतान लिमिटेड की मुनाफा 2,677.07 करोड़ रुपये थी।  

Open in App
ठळक मुद्दे2020 को समाप्त पहली तिमाही में कंपनी की अपना एकल शुद्ध मुनाफा 19.52 प्रतिशत घटकर 44.07 करोड़ रुपये रह गया है।तिमाही में परिचालन से होने वाली कुल आय 33,70 प्रतिशत घटकर 1,774.65 करोड़ रुपये रह गई।

नई दिल्ली:  प्रमुख लिकर कंपनी रेडिको खेतान लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को कहा कि 30 जून, 2020 को समाप्त पहली तिमाही में अपना एकल शुद्ध मुनाफा 19.52 प्रतिशत घटकर 44.07 करोड़ रुपये रह गया है जिसका कारण कोविड-19 की वजह से उत्पन्न हुए व्यवधान हैं।

कंपनी ने एक साल पहले अप्रैल-जून तिमाही में 54.76 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था। रेडिको खेतान ने नियामकीय सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन से होने वाली कुल आय 33,70 प्रतिशत घटकर 1,774.65 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 2,677.07 करोड़ रुपये थी। 

बता दें कि इससे पहले 28 मई 2020 को भी इस कंपनी के मुनाफा की एक खबर सामने आई थी। उस खबर की मानें तो शराब बनाने वाली प्रमुख कंपनी रेडिको खेतान का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में 20.20 प्रतिशत घटकर 32.67 करोड़ रुपये रहा था।

इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी को 40.94 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था। शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि समीक्षावधि में कंपनी की परिचालन आय 11.66 प्रतिशत बढ़कर 2,209.11 करोड रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की आय 1,978.26 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी का कुल खर्च 2,148.67 करोड़ रुपये रहा जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,925.19 करोड़ डॉलर था।  

टॅग्स :बिज़नेसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें