लाइव न्यूज़ :

स्थानीय शेयर बाजारों की चाल वैश्विक संकेतों से तय हो सकती है इस सप्ताह

By भाषा | Updated: February 14, 2021 11:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली , 14 फरवरी स्थानीय शेयर बाजारों की चल आगामी सप्ताह के दौरान वैश्विक संकेतों से तय हो सकती है। विश्लेषकों ने यह राय देते हुए कहा कि कंपनियों के तिमाही परिणामों की घोषणा का दौर करीब करीब पूरा होने को है, ऐसे में बाजार में कुछ समायोजन (गिरावट) भी देखने को मिल सकता है।

उनकी राय में रुपये की विनिमय दर और विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुझानों से भी बाजार प्रभावित हो सकता है।

रेलीगेयर ब्रोकिंग लि. के उपाध्यक्ष (अनुसंधान) अजित मिश्रा ने कहा, ‘शेयर सूचनकांकों में हाल में दिखा समायोजन (गिरावट) अनुमानों के अनुसार है पर बाजार में थाकान जैसा कोई संकेत नहीं दिख रहा है। तिमाही परिणामों की घोषणा का मौसाम अब करीब करीब बीत चुका है। बाजार के आगे की दिशा वैश्विक बाजारों के रुझान से प्रभावित हो सकती है।’

सैमको सिक्यूरिटीज के शेयर बाजार अनुसंधान प्रभाग की प्रमुख निराली शाह ने कहा , ‘बाजार ने अब तक सभी प्रमुख घटानाओं के अनुमानों के अनुसार अपना गुणा-भाग कर चुका है। आने वाले सप्ताह में समायोजन या कीमतों में एक स्वस्थ गिरावट दिख सकती है।’

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर का भी मानना है कि एक सुधारवादी बजट के बाद आयी भारी तेजी के बाद बाजार में अब थोड़ी गिरावट दिख सकती है।

उन्होंने कहा कि बाजार की धारणा सकारात्मक बनी रहेगी पर वैश्विक बाजारों के रुझान का बाजार पर असर पड़ सकता है। यूरोपीय बाजारों में कमजोरी दिखने से वैश्वि बाजार के संकेत मिले जुले आ रहे हैं।

पिछले सप्ताह बीएसई30 सेंसेक्स कुल मिला कर 812.67 अंक यानी 1.60 प्रतिशत लाभ में रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम