लाइव न्यूज़ :

सूचीबद्धता नियमनों के तहत गुप्ता के कंपनी छोड़ने का खुलासा करने की जरूरत नहीं थी : जोमैटो

By भाषा | Updated: September 18, 2021 19:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 सितंबर ऑनलाइन फूड डिलिवरी मंच जोमैटो ने स्पष्ट किया है कि कंपनी के सह-संस्थापक गौरव गुप्ता के इस्तीफा का खुलासा करने की जरूरत नहीं थीं क्योंकि वह न तो महत्वपूर्ण प्रबंधक स्तर के पद पर थे और न ही प्रवर्तक थे।

बीएसई ने इस बारे में जोमैटो से स्पष्टीकरण मांगा था। जोमैटो ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि गौरव गुप्ता कंपनी कानून, 2013 और सूचीबद्धता नियमन के तहत महत्वपूर्ण प्रबंधन पद पर नहीं थे।

जोमैटो ने कहा कि गुप्ता 2015 में कंपनी से जुड़े थे। 2019 में उन्हें कंपनी का सह-संस्थापक घोषित किया गया। वह 2021 में आपूर्ति प्रमुख बने।

जोमैटो ने कहा, ‘‘वह न तो कंपनी के प्रवर्तक थे और न ही उनके पास कंपनी के कोई इक्विटी शेयर हैं। ऐसे में सूचीबद्धता नियमनों के तहत उनके कंपनी छोड़ने का खुलासा करने की जरूरत नहीं थी।’’

जोमैटो ने गुप्ता के कंपनी छोड़ने की जानकारी एक ब्लॉग पोस्ट के जरिये दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा