लाइव न्यूज़ :

शराब कारोबारियों ने आबकारी नीति के मसौदे को लेकर चिंता जतायी

By भाषा | Updated: March 10, 2021 18:54 IST

Open in App

जम्मू, 10 मार्च जम्मू वाइन ट्रेडर्स एसोसिएशन ने बुधवार को ई-नीलामी प्रक्रिया के जरिये शराब बिक्री आबंटन के प्रस्ताव पर चिंता जतायी। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने एक दिन पहले ही 2021-22 के लिये आबकारी नीति का मसौदा जारी किया है।

एसोसएिशन ने कहा कि कारोबारी अगर ई-नीलामी प्रक्रिया में प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम नहीं हुए, तो उनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट पैदा हो जाएगा।

नीति को जारी किये जाने से पहले इसके मसौदे को पहली बार सार्वजनिक किया गया है। इसमें शराब की दुकानों की आबंटन केंद्रशासित प्रदेश के निवासियों को ई-नीलामी के जरिये करने का प्रस्ताव किया गया है। जो भी व्यक्ति आबकारी नीति प्रावधानों और नियमों के तहत लाइसेंस प्राप्त करने का हकदार है, वह ई-नीलामी में भाग लेने के लिये पात्र होगा।

एसोसएिशन के अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम इस नीति को खारिज करते हैं, जो बड़े और धनी लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। हममें से कोई भी ई-नीलामी में प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम नहीं है क्योंकि हम छोटे व्यावसायी हैं जो दशकों से इस कारोबार के जरिये जीवन-यापन कर रहे हैं।’’

उन्होंने मौजूदा नीति को बरकरार रखने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?