लाइव न्यूज़ :

नयी आबकारी नीति के तहत शराब की दुकानों की बोली से 10,000 करोड़ रुपये मिलेंगे: सिसोदिया

By भाषा | Updated: September 15, 2021 22:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि नई आबकारी नीति के तहत शराब की दुकानों की बोली लगाने से राज्य सरकार को 10,000 करोड़ रुपये मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को चालू वित्त वर्ष में 23 प्रतिशत कम राजस्व मिला है और इस नयी नीति का उद्देश्य कमाई और उपभोक्ता अनुभव में सुधार लाना है।

वही अधिकारियों ने बताया कि 32 क्षेत्रों से 850 शराब की दुकानों की बोलियों के लिए सरकार ने 7,039 करोड़ रुपये के आधार आरक्षित लाइसेंस शुल्क की तुलना में लगभग 8,911 करोड़ रुपये कमाए हैं।

उन्होंने कहा कि आप आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने 30 सितंबर के बाद निजी संचालकों द्वारा चलाए जा रहे लगभग 260 शराब की दुकानों के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं करने का निर्णय लिया है।

सरकारी एजेंसियों द्वारा चलाई जा रही शेष शराब की दुकानों की खुदरा बिक्री हालांकि 16 नवंबर तक जारी रहेगी।

अधिकारियों के मुताबिक़ निजी कंपनियों को खुली बोलियों के जरिये आवंटित शराब की दुकानें 17 नवंबर से काम करना शुरू कर देंगी।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘नई आबकारी नीति के तहत शराब की दुकानों की बोली लगाने से हमें 10,000 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा। बोली बहुत निष्पक्ष थी। हमें शहर के 32 क्षेत्रों के लिए करीब 225 बोलियां मिली हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह राशि 2019-20 के मुकाबले लगभग 3,500 करोड़ रुपये अधिक होगी। वित्त वर्ष 2019-20 में सरकार ने शराब की दुकानों की बोली से 6,300 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया था।’’

उन्होंने कहा कि आबकारी नीति में सुधार के चलते अतिरिक्त राजस्व मिलेगा, क्योंकि पहले इस तरह के राजस्व की चोरी हो जाती थी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने पिछले साल कोविड-19 महामारी के प्रकोप के चलते 41 प्रतिशत कम राजस्व हासिल किया।

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन के कारण आर्थिक गतिविधियां कम हैं, इसलिए कर संग्रह भी कम है। मूल्यवर्धित कर (वैट) के तहत सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 25 प्रतिशत कम राजस्व हासिल किया, जबकि उत्पाद शुल्क संग्रह 30 प्रतिशत कम रहा।’’

सिसोदिया ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान स्टाम्प शुल्क और मोटर वाहन करों में क्रमश: 16 प्रतिशत और 19 प्रतिशत की कमी आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस