लाइव न्यूज़ :

लिंक्डइन अब हिंदी में भी उपलब्ध हुआ

By भाषा | Updated: December 2, 2021 13:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर अग्रणी पेशेवर नेटवर्क मंच लिंक्डइन ने बृहस्पतिवार को अपने हिंदी इंटरफेस को लॉन्च किया, जिससे अब दुनियाभर में बड़े पैमाने पर हिंदी भाषा बोलने वाले लोगों को मदद मिलेगी।

हिंदी भाषा में इसके लॉन्च के साथ ही, लिंक्डइन अब विश्व स्तर पर 25 भाषाओं में उपलब्ध हो गया है।

एक बयान में कहा गया है कि इस लॉन्च के साथ, लिंक्डइन का लक्ष्य भाषा की बाधाओं को तोड़कर भारत और दुनिया भर में हिंदी बोलने वालों को पेशेवर और नेटवर्किंग के अवसरों तक आसान पहुंच प्रदान करना है।

लिंक्डइन से जुड़े सदस्य अब डेस्कटॉप और अपने एंड्रॉइड और आईओएस फोन पर हिंदी में सामग्री बना सकेंगे और अपने फीड, प्रोफाइल, जॉब, मैसेजिंग हिंदी में कर सकेंगे।

बयान में कहा गया है कि अगले कदम के रूप में, लिंक्डइन विभिन्न उद्योगों में हिंदी भाषी पेशेवरों के लिए उपलब्ध नौकरी के अवसरों की सीमा को व्यापक बनाने की दिशा में काम करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?