लाइव न्यूज़ :

आईएलएफएस के बचाव में आगे आया जीवन बीमा निगम, बोर्ड ने पुनरूत्थान योजना को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: September 16, 2018 05:03 IST

 नकदी संकट से जूझ रही इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एण्ड फाइनेंसियल सविर्सिज (आईएल एण्ड एफएस) के निदेशक मंडल की शनिवार को आपात बैठक हुई

Open in App

मुंबई, 16 सितंबर: नकदी संकट से जूझ रही इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एण्ड फाइनेंसियल सविर्सिज (आईएल एण्ड एफएस) के निदेशक मंडल की शनिवार को आपात बैठक हुई जिसमें कंपनी को मौजूदा नकदी संकट से उबारने के तौर तरीकों पर विचार किया गया। 

आईएल एण्ड एफएस निदेशक मंडल की हुई आपात बैठक में समझा जाता है कि उसके सबसे बड़े शेयरधारक भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने कंपनी के आगामी राइट इश्यू में निवेश करने और कंपनी को कुछ कार्यशील पूंजी कर्ज देने पर सहमति जताई है। आईएल एण्ड एफएस में एलआईसी की 25.34 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 

इस बीच सूत्रों ने बताया कि एलआईसी के प्रबंध निदेशक हेमंत भार्गव ने आईएल एण्ड एफएस के गैर-कार्यकारी चेयरमैन पद से तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि वह उसके बोर्ड में निदेशक के तौर पर बने रहेंगे। 

जानकारी के मुताबिक आईएलएफएस ने एलआईसी के पूर्व चेयरमैन एस बी माथुर को नया गैर-कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया है। कंपनी को अपने शेयरधारकों से 3,000 करोड़ रुपये की त्वरित पूंजी की आवश्यकता है। 

आईएल एण्ड एफएस के प्रमुख शेयरधारकों, एलआईसी, स्टेट बैंक और एचडीएफसी ने कंपनी की इससे पहले हुई बैठक में शर्त रखी थी कि कंपनी में कोई भी नया धन देने से पहले कंपनी को अपनी संपत्तियों अथवा गैर-प्रमुख व्यवसाय के जरिये धन जुटाना होगा।  

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम