लाइव न्यूज़ :

एलआईसी ने सीएफओ के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए

By भाषा | Updated: September 30, 2021 19:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर प्रारम्भिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी में लगी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) पद के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एलआईसी ने एक सार्वजनिक नोटिस में कहा कि सीएफओ का पद संविदात्मक प्रकृति का होगा और सीएफओ को प्रति वर्ष लगभग 75 लाख रुपये का वेतन मिलेगा।

नियुक्ति तीन साल या 63 साल की उम्र जो भी पहले हो, के लिए होगी। प्रदर्शन की समीक्षा अर्ध-वार्षिक आधार पर की जाएगी।

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर, 2021 है।

सीएफओ नियुक्त करने का कदम वित्त विधेयक 2021 के माध्यम से जीवन बीमा निगम अधिनियम 1956 में संशोधन के बाद इस साल की शुरुआत में एलआईसी के शीर्ष पद को मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में फिर से नामित करने के निर्णय के बाद लिया गया है।

जीवन बीमा निगम के बड़े प्रारम्भिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की तैयारी के तहत, सरकार ने हाल ही में इसके लिये कानूनी सलाहकार के नामों को भी छांटा है।

सरकार का लक्ष्य जनवरी-मार्च 2022 में एलआईसी का आईपीओ लाना और उसे सूचीबद्ध करना है। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने जुलाई में एलआईसी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।

सामरिक विनिवेश पर वैकल्पिक तंत्र के रूप में जाना जाने वाला मंत्रिस्तरीय पैनल अब सरकार द्वारा विनिवेश की जाने वाली हिस्सेदारी की मात्रा पर फैसला करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित