लाइव न्यूज़ :

एलआईसी हाउसिंग ने तरजीही शेयरों के आवंटन से जुड़े मुद्दे पर सैट से संपर्क किया

By भाषा | Updated: July 20, 2021 10:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने अपनी मूल कंपनी एलआईसी को 4.5 करोड़ से अधिक तरजीही शेयर आवंटित करने के कंपनी के प्रस्ताव के संबंध में प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) से संपर्क किया है।

कंपनी को यह बताने के लिए कहा गया था कि एलआईसी को 4.54 करोड़ इक्विटी शेयर आवंटित करने के लिए तरजीही शेयरों का निर्गम मूल्य 514.25 रुपये किस तरह तय किया गया।

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने शनिवार को बताया कि शेयर बाजार- बीएसई और एनएसई - तरजीही शेयरों के जरिए एलआईसी को अतिरिक्त हिस्सेदारी देकर कंपनी में 2,334.70 करोड़ रुपये की पूंजी लाने की जांच कर रहे हैं।

शेयर बाजारों ने कंपनी से एलआईसी को इक्विटी शेयरों के तरजीही निर्गम के तहत मूल्य निर्धारण के दौरान आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन (एओए) के प्रावधानों के अनुपालन के बारे में पूछा था।

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने बीएसई और एनएसई को बताया कि उसने निर्गम का मूल्य तय करने के लिए एओए के प्रासंगिक प्रावधानों का पालन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?