लाइव न्यूज़ :

सुनहरा मौका, 5,000 रुपये तक छूट, बंद हो चुकी बीमा पॉलिसी फिर से करें शुरू, जानिए डिटेल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2025 20:51 IST

एलआईसी ने बयान में कहा कि योजना के तहत पुनरुद्धार के लिए पात्र होने पर सभी गैर-लिंक्ड यानी टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी योजनाओं के लिए विलंब शुल्क में 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, जो अधिकतम 5,000 रुपये तक हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देअभियान के तहत पॉलिसी को चालू करने के लिए विलंब शुल्क में आकर्षक छूट दी जाएगी। पहली प्रीमियम की तारीख से पांच वर्षों के भीतर पॉलिसी को शुरू किया जा सकता है।प्रतिकूल परिस्थिति के कारण समय पर प्रीमियम का भुगतान नहीं कर पाए थे।

नई दिल्लीः सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने बंद हो चुकी व्यक्तिगत बीमा पॉलिसी को फिर से चालू करने के लिए सोमवार को अभियान शुरू किये जाने की घोषणा की। यह विशेष अभियान 18 अगस्त से 17 अक्टूबर, 2025 तक चलेगा। इस अभियान के तहत पॉलिसी को चालू करने के लिए विलंब शुल्क में आकर्षक छूट दी जाएगी। एलआईसी ने बयान में कहा कि इस योजना के तहत पुनरुद्धार के लिए पात्र होने पर सभी गैर-लिंक्ड यानी टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी योजनाओं के लिए विलंब शुल्क में 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, जो अधिकतम 5,000 रुपये तक हो सकती है।

वहीं सूक्ष्म बीमा पॉलिसी (निम्न आय वाले परिवार या व्यक्ति के लिए बीमा पॉलिसी) के लिए विलंब शुल्क में 100 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इस विशेष पुनरुद्धार अभियान के तहत, पॉलिसी के नियमों और शर्तों को पूरा करने पर, अदा न की गई पहली प्रीमियम की तारीख से पांच वर्षों के भीतर पॉलिसी को शुरू किया जा सकता है।

जो पॉलिसी प्रीमियम भुगतान अवधि के दौरान समाप्त हो चुकी हैं और जिनकी पॉलिसी अवधि पूरी नहीं हुई है, इस अभियान में उन्हें चालू किया जा सकता है। बयान के अनुसार, यह अभियान उन पॉलिसीधारकों के लाभ के लिए शुरू किया गया है जो किसी प्रतिकूल परिस्थिति के कारण समय पर प्रीमियम का भुगतान नहीं कर पाए थे।

टॅग्स :एलआईसीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित