लाइव न्यूज़ :

रक्षा उत्पादन में एफडीआई को उदार बनाने से निवेश आकर्षित होंगे: डीपीआईआईटी सचिव

By भाषा | Updated: February 5, 2021 20:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच फरवरी सरकार ने रक्षा उत्पादन क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नियमों को उदार बनाया है। एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में कई परियोजनाएं आने की उम्मीद है।

स्वत: मार्ग से रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में एफडीआई सीमा को अब 49 प्रतिशत से बढ़ाकर 74 प्रतिशत कर दिया गया है।

उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव गुरूप्रसाद महापात्र ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारी एफडीआई व्यवस्था दुनिया में सबसे उदार है। रक्षा उत्पादन में एफडीआई को और उदार बनाया गया है। मुझे उम्मीद है कि यह भारत में पासा पलटने वाला साबित होगा और देश में रक्षा उत्पादन की कई परियोजनाएं आएंगी।’’

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने बजट में बीमा क्षेत्र में एफडीआई सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव किया है।

महापात्र ने कहा कि बीमा क्षेत्र में एफडीआई सीमा को 49 प्रतिशत से बढ़ाकर 74 प्रतिशत करने से भारतीय अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि इससे वैश्विक कंपनियां भारत में क्षेत्र को लेकर रणनीतिक और दीर्घकालीन विचार अपना सकेंगी। इससे दीर्घकालीन पूंजी, वैश्विक प्रौद्योगिकी और दुनिया की बेहतर गतिविधियों के यहां आने का का रास्ता साफ होगा।’’

सचिव ने कहा, ‘‘...इससे जो अंतिम उपभोक्ता है, उसे भी लाभ होगा क्योंकि इससे प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा और बीमा क्षेत्र में मजबूती आएगी तथा दूर-दराज के क्षेत्रों में इसका फैलाव हो सकेगा। इससे नये-नये और सस्ते उत्पाद ग्राहकों को मिल सकेंगे।’’

स्टार्टअप की वृद्धि को बढ़ावा देने के बारे में सचिव ने कहा कि विभाग ऋण गारंटी फंड योजना पर काम कर रहा है, इससे बैंक और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को उभरते उद्यमियों को कर्ज देने में आसानी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?