लाइव न्यूज़ :

वॉशिंग मशीन बाजार में अपना दबदबा बढ़ाएगी एलजी

By भाषा | Updated: December 5, 2021 14:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर घरेलू उपकरण और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी वॉशिंग मशीन बाजार में अपनी हिस्सेदारी मजबूत करेगी।

कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने रविवार को बताया कि इस श्रेणी में प्रीमियम और बड़ी क्षमता वाली वॉशिंग मशीन की ओर ग्राहकों के रुझान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा वॉशिंग मशीन बाजार में नए खिलाड़ी भी उतर रहे हैं।

एलजी के उत्पाद समूह प्रमुख (वॉशिंग मशीन) अशोक मसनम ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘आने वाले वर्षों में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया बड़ी क्षमता वाली वॉशिंग मशीनों की एक नई श्रृंखला पर ध्यान केंद्रित करेगी।’’

उन्होंने कहा कि भारत में वॉशिंग मशीन का बाजार लगभग 15,000-16,000 करोड़ रुपये का है और 36.8 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ एलजी इस श्रेणी में प्रमुख कंपनी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम वॉशिंग मशीन में अपनी बाजार हिस्सेदारी को मजबूत करना चाहते हैं। हमने बाजार में बदलाव देखा है, एलजी के पास सब-डीलरों और वितरण का एक मजबूत नेटवर्क है। हमारे पास अपनी बाजार स्थिति को मजबूत करने की पर्याप्त गुंजाइश है।’’

उन्होंने कहा कि उपकरण खंड में वॉशिग मशीन उच्च वृद्धि वाली श्रेणी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?