लाइव न्यूज़ :

चमड़ा, उसके उत्पादों का निर्यात अप्रैल-मई 2021 में बढ़कर 64.172 करोड़ डॉलर: सीएलई

By भाषा | Updated: June 20, 2021 16:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जून देश का चमड़ा, उसके उत्पादों और जूते-चप्पलों का निर्यात अप्रैल-मई 2021 में पिछले साल की इसी अवधि के 14.679 करोड़ डॉलर से बढ़कर 64.172 करोड़ डॉलर हो गया। चमड़ा निर्यात परिषद (सीएलई) ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश के चमड़ा और चर्म उत्पाद उद्योग के शीर्ष व्यापार संवर्धन संगठन सीएलई ने साथ ही कहा कि आने वाले महीनों में यह गति बने रहने की उम्मीद है।

सीएलई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय लीखा ने कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से लंबे समय तक बाजार के बंद पड़े होने के बाद क्षेत्र दोबारा से पटरी पर लौट रहा है। कोविड लॉकडाउन की वजह से वित्तीय वर्ष 2020-21 में निर्यात में 27.72 प्रतिशत की कमी आयी थी। मौजूदा वित्तीय वर्ष में अब तक शानदार प्रदर्शन के साथ क्षेत्र का निर्यात सुधर रहा है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ""नवीनतम आंकड़े के मुताबिक चमड़ा, उसके उत्पादों और जूते-चप्पलों का निर्यात अप्रैल-मई 2021 में पिछले साल की इसी अवधि के 14.679 करोड़ डॉलर से बढ़कर 64.172 करोड़ डॉलर हो गया। यह हमारे लिए काफी अच्छी शुरुआत है जिसकी हमें आगे बने रहने की उम्मीद है क्योंकि भारत को स्रोत और निवेश के अनुकूल गंतव्य के रूप में देखा जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी