लाइव न्यूज़ :

लौरस लैब्स करेगी रिचकोर लाइफसाइंसेस में 72.55 प्रतिशत हिस्सेदारी अधिगृहीत

By भाषा | Updated: November 25, 2020 20:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर औषधि क्षेत्र की लौरस लैब्स ने रिचकोर लाइफसाइंसेस की 72.55 प्रतिशत हिस्सेदारी अधिग्रहण करने के लिए एक पक्का समझौता किया है। यह अधिग्रहण 246.67 करोड़ रुपये के नकद सौदे में किया जाएगा।

लौरस लैब्स ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उसने एट रोड वेंचर्स, वेंचरईस्ट प्रोएक्टिव फंड अैर वेंचरईस्ट लाइफ फंड-3 के साथ रिचकोर लाइफसाइंसेस की हिस्सेदारी खरीदने का सौदा पक्का किया है।

इस अधिग्रहण के बाद कंपनी बायोलॉजिक और जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में प्रवेश करेगी। इसके बाद रिचकोर का नया नाम लौरस बायो प्राइवेट लिमिटेड हो जाएगा। इस अधिग्रहण के लिए कंपनी कोष की व्यवस्था आंतरिक स्रोतों से करेगी।

कंपनी ने कहा कि रिचकोर के मौजूदा प्रवर्तक सुब्रहमणि रामचंद्रप्पा नयी कंपनी में भी प्रवर्तक बने रहेंगे। उनके पास कंपनी के प्रबंधन और परिचालन की जिम्मेदारी होगी।

लौरस लैब्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यनारायण छावा ने कहा, ‘‘ हम इस अधिग्रहण को लेकर बहुत उत्साहित हैं। यह हमें जैवप्रौद्योगिकी श्रेणी में प्रवेश का अवसर देगा। लौरस लैब्स रिचकोर के परिचालन को बढ़ावा देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम