लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के ताजा दिशानिर्देशों से महाराष्ट्र में 90 प्रतिशत रेस्तरां बंद हो जाएंगे: होटल एसोसियेसन

By भाषा | Updated: April 6, 2021 19:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अप्रैल होटल और रेस्तरां उद्योग के संगठन एचआरएडब्ल्यूआई ने कहा है कि कोविड-19 संक्रमण पर काबू पाने के लिए महाराष्ट्र सरकार के नए दिशानिर्देशों से 90 प्रतिशत रेस्टोरेंट बंदी की कगार पर पहुंच जाएंगे और इससे राज्य में आतिथ्य उद्योग तबाह हो जाएगा।

महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिसके चलते राज्य सरकार के अधिकारियों ने पांच अप्रैल से कई तरह की रोकथाम लागू की हैं।

होटल एवं रेस्टोरेंट संघ, पश्चिम भारत (एचआरएडब्ल्यूआई) ने कहा कि राज्य सरकार को इस उद्योग में शामिल कर्मचारियों को हर्जाना देना चाहिए और सभी कानूनी शुल्क, कर तथा उपयोगिता बिलों को माफ करके रेस्टोरेंट उद्योग की मदद करनी चाहिए।

एचआरएडब्ल्यूआई ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र सरकार के नए प्रतिबंधों ने राज्य में आतिथ्य उद्योग बंदी की कगार पर ला दिया है।

संघ के अध्यक्ष शेरी भाटिया ने कहा कि उद्योग एक और लॉकडाउन को सहन करने की स्थिति में नहीं है।

एचआरएडब्ल्यूआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप शेट्टी ने कहा कि सरकार की ताजा शर्तों के साथ कारोबारी रेस्टोरेंट नहीं खोलना चाहेंगे।

महाराष्ट्र में शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक पूरी तरह लॉकडाउन लागू किया गया है, जबकि सप्ताह के शेष दिनों में भी कई प्रतिबंध लागू रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?