लाइव न्यूज़ :

लेटेंट व्यू ने शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की, शेयर169 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सूचीबद्ध हुआ

By भाषा | Updated: November 23, 2021 13:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर लेटेंट व्यू एनालिटिक्स ने मंगलवार को शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की और कंपनी के शेयर 197 रुपये के निर्गम मूल्य की तुलना में 169 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर कंपनी के शेयर निर्गम मूल्य की तुलना में 169 फीसदी की भारी बढ़ोत्तरी के साथ 530 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। यह आगे 178.55 प्रतिशत उछलकर 548.75 रुपये पर पहुंच गया।

एनएसई पर इसने 160 फीसदी की छलांग लगाते हुए 512.20 रुपये से शुरुआत की।

लेटेंट व्यू एनालिटिक्स के प्रारंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव को सभी श्रेणी के निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली क्योंकि इस महीने की शुरुआत में इसे 326.49 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

600 करोड़ रुपये के आईपीओ की कीमत 190-197 रुपये प्रति शेयर थी।

कंपनी डेटा और एनालिटिक्स कंसल्टिंग से लेकर बिजनेस एनालिटिक्स और इनसाइट्स, एडवांस्ड प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स, डेटा इंजीनियरिंग और डिजिटल सॉल्यूशंस तक की सेवाएं प्रदान करती है।

कंपनी अपनी सहायक कंपनियों के माध्यम से अमेरिका, यूरोप और एशिया के देशों में ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह